शुक्रवार, 9 सितंबर 2016

दिखावा 
दिखावा ही लोगो का फन हो गया 
बराबर का रिश्ता ही दफ़न हो गया 
अमीरो के घर कर दी बिटिया की शादी 
लाल जोड़ा ही उसका कफ़न हो गया 
                                     मुकेश  नादान 

बुधवार, 7 सितंबर 2016


फिरोगे मारे मारे कब तक 
जिंदगी दूसरों  के सहारे कब तक 

 अपनों से दुश्मनी करने वाले 
गैर रहेंगे तुम्हें प्यारे कब तक--------

तपिश सूरज की सहनी पड़ेगी 
साथ देंगे चाँद सितारे कब तक -------

मौकापरस्त मिज़ाज़ है जिसका 
वो रहेंगे ख़ास तुम्हारे कब तक --------

राही  हूँ , मंज़िल का पता नहीं 
चलोगे तुम साथ हमारे कब तक --------

बहुत दिया मालिक ने सब्र करलो 
यह मुक़दमे, वसीयत,बंटवारे कब तक  ------

समझदार हो तो खुल के बोलो 
"नादान" की तरह इशारे कब तक --------

@ मुकेश नादान 













रिश्ता 

बाप के जनाजे में वो दिखा नहीं था 
नाम वसीयत में उसका लिखा नहीं था 
कितनी हकदारी दिखा रहा है आज 
मुसीबत में जो साथ टिका नहीं था 

अकड़ा हुआ माफिया
झुका  पुलिस कप्तान है
यह कैसा हिंदुस्तान है यह कैसा हिंदुस्तान है

पता है पूरे शहर को
की कातिल कौन है
लेकिन बिना गवाह के
अदालत बेजुबान है
यह कैसा हिंदुस्तान है यह कैसा हिंदुस्तान है

अपराधी है जेल में
वर्षो से बंद है
पर सियासत में आते ही
हो गया महान है
यह कैसा हिंदुस्तान है यह कैसा हिंदुस्तान है