बुधवार, 7 सितंबर 2016


फिरोगे मारे मारे कब तक 
जिंदगी दूसरों  के सहारे कब तक 

 अपनों से दुश्मनी करने वाले 
गैर रहेंगे तुम्हें प्यारे कब तक--------

तपिश सूरज की सहनी पड़ेगी 
साथ देंगे चाँद सितारे कब तक -------

मौकापरस्त मिज़ाज़ है जिसका 
वो रहेंगे ख़ास तुम्हारे कब तक --------

राही  हूँ , मंज़िल का पता नहीं 
चलोगे तुम साथ हमारे कब तक --------

बहुत दिया मालिक ने सब्र करलो 
यह मुक़दमे, वसीयत,बंटवारे कब तक  ------

समझदार हो तो खुल के बोलो 
"नादान" की तरह इशारे कब तक --------

@ मुकेश नादान 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें