बुधवार, 7 सितंबर 2016

लोकतंत्र को संभाल रखा है हमने 
सांप आश्तीन में पाल रखा है हमने 

देश गरीब है तो गरीब रहने दो 
मंदिरो में बहुत माल रखा है हमने 

कुछ भी हो पर बराबर नहीं हो 
जाट पांत का बवाल रखा है हमने 

अदालत में मुक़दमे क्यों न हो लंबित 
तारिख पर तारिख सब ताल रखा है हमने 

रिश्तो और इंसानियत को दिया तो क्या 
परम्पराओ को तो संभाल रखा है हमने 

हिन्दू मुस्लिम को एक होने न देंगे 
सियासत का ऐसा जाल रखा है हमने 

दहेज़ के मुक़दमे से बचने के लिए 
डेरा ससुराल में ही दाल रखा है हमने 

नादान नहीं हम जो फस जाए भ्र्ष्टाचार में 
लेन देन के लिए एक दलाल रखा है हमने 

सात सितम्बर 2016 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें